गाजियाबाद: धरने से नाराज इंजीनियर ने राकेश टिकैत को दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक बार फिर से फोन पर धमकी मिली है। मुजफ्फरनगर निवासी भाकियू के कार्यकर्ता की तहरीर पर कौशांबी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इंजीनियर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया है। इससे पहले भी 21 मई को धमकी …

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक बार फिर से फोन पर धमकी मिली है। मुजफ्फरनगर निवासी भाकियू के कार्यकर्ता की तहरीर पर कौशांबी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इंजीनियर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया है। इससे पहले भी 21 मई को धमकी मिली थी। पुलिस उस मामले में अभी जांच कर रही है।

व्हाट्सएप के जरिए दी गई धमकी

कौशांबी क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि राकेश टिकैत की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई थी। व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें धमकी भरे पत्र और अश्लील संदेश भेजे गए थे।तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।जब इसकी विवेचना की गई तो सामने आया कि धमकी देने वाले आरोपी का नाम जितेंद्र है और मूलरूप से वो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

आरोपी गिरफ्तार

अंशु जैन के मुताबिक जितेंद्र पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और दिल्ली में एक कंपनी में कार्य करता है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान जितेंद्र ने बताया कि आंदोलन की वजह से वो नाराज था। किसान 6 महीने से यहां सड़कों पर बैठे हैं, इसी को लेकर उसने धमकी दी।

पहले भी राकेश टिकैत को दी गई थी धमकी

अंशु जैन ने बताया कि इससे पहले पूर्व में भी राकेश टिकैत को धमकी दी गई थी और वो आरोपी बिहार में पकड़ा गया था। इन मामलों में यही निकल कर आया है कि धमकी देने वालों का आंदोलन के प्रति रुख अलग था।

संबंधित समाचार