बरेली: कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए मोबाइल वैन की शुरूआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिकी मंत्रालय की संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित तीन मोबाइल वैन को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को हरी झंडी दिखायी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि इन वैन के माध्यम से जनपद के विभिन्न ब्लाकों में गांव-गांव जकर लोगों …

बरेली, अमृत विचार। सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिकी मंत्रालय की संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित तीन मोबाइल वैन को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को हरी झंडी दिखायी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि इन वैन के माध्यम से जनपद के विभिन्न ब्लाकों में गांव-गांव जकर लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया जाएगा।

लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने व सैनेटाइजर का उपयोग करने के बारे में बताया जाएगा। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर ) के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर नवल किशोर शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति किसी कारणवश या संशाधनों के अभाव में अपना पंजीकरण नही करा पा रहे हैं उनके लिए इन गाड़ियों में एक वीएलई को रखा गया है। जो गांव-गांव जाकर लोगों का टीकाकरण के लिए पंजीकरण करेंगे।

जिले में दो हजार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर पर अब तक सात हजार से अधिक लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस मौके पर भाजपा नेता गुलशन आनंद, सीएससी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, शिवम अग्रवाल, इम्तियाज अहमद और वीएलई जफीर अतहर इत्यादि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार