हल्द्वानी: जनरल बीसी जोशी के नाम से जाना जाएगा फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज परिसर में डीआडीओ की ओर से बनाया जा रहा 500 बेड का अस्पताल सुशीला तिवारी का नाम जनरल बीसी जोशी के नाम पर होगा। इस अस्पताल का संचालन एसटीएच प्रबंधन ही करेगा। शनिवार को इस संबंध में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने आधिकारिक पत्र भी जारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज परिसर में डीआडीओ की ओर से बनाया जा रहा 500 बेड का अस्पताल सुशीला तिवारी का नाम जनरल बीसी जोशी के नाम पर होगा। इस अस्पताल का संचालन एसटीएच प्रबंधन ही करेगा।

शनिवार को इस संबंध में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने आधिकारिक पत्र भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि जनरल बीसी कोविड अस्पताल में 375 ऑक्सीजन बेड व 125 वेंटीलेटर हैं। इसका संचालन भी एसटीएच प्रबंधन की ओर से ही किया जाएगा।

साथ ही सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ही इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा एसटीएच की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट नर्सिंग सेवाओं व हाउस कीपिंग के सुपरविजन में होगा। इस काम के लिए उन्हें कोई विशेष वेतन-भत्ता देय नहीं होगा। दो से तीन दिन में अस्पताल शुरू होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार