कैंसर से पीड़ित 3000 बच्चों की मदद को आगे आए विवेक ओबेरॉय, फैंस से की ये अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना संकट के समय बॉलीवुड के कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेता विवेक ओबेरॉय कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिये आगे आए हैं, और वह 3000 जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन का इंतजाम करेंगे। विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते …

मुंबई। कोरोना संकट के समय बॉलीवुड के कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेता विवेक ओबेरॉय कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिये आगे आए हैं, और वह 3000 जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन का इंतजाम करेंगे।

विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैंसर से लड़ रहे करीब 3000 जरूरतमंद बच्चों के लिए वह भोजन का इंतजाम करेंगे। आने वाले 3 महीनों में वह ज्यादा से ज्यादा बच्चों की मदद करना चाहते हैं। विवेक ओबेरॉय ने फंडरेजर के जरिए लोगों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि आप 1000 रुपए भी दान करते हैं तो उससे कैंसर से लड़ रहे एक बच्चे के पूरे महीने भर के खाने का इंतजाम हो सकता है।

विवेक ओबेरॉय इससे पहले भी कई नेक पहल कर चुके हैं। विवेक ने इससे पहले करीब ढाई लाख से भी अदिक वंचित बच्चों को कैंसर से बचाया है। वहीं उन्होंने 2200 से भी ज्यादा छोटी लड़कियों को वैश्यावृत्ति से बचाया है। जिनमें से कुछ लड़कियां छात्रवत्ती पर विदेश में पढ़ रही हैं।

संबंधित समाचार