मुरादाबाद : युवती ने किया प्रेम विवाह तो परिजन बन गए जान के दुश्मन, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया तो मायके वाले जान के दुश्मन हो गए। विवाह के बाद से वे लगातार उसे धमका रहे हैं। पति के साथ अन्य ससुरालियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आए दिन मिलने वाली धमकियों के कारण महिला व उसके …

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया तो मायके वाले जान के दुश्मन हो गए। विवाह के बाद से वे लगातार उसे धमका रहे हैं। पति के साथ अन्य ससुरालियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आए दिन मिलने वाली धमकियों के कारण महिला व उसके ससुराली दहशत में हैं। महिला ने एसएसपी को पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भावपुरा घोसीपुरा निवासी आकांक्षा के अनुसार वह मूलरूप से भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर चौधरपुर की निवासी है। अप्रैल में उसने अपनी मर्जी से रवि नाम के युवक के साथ मंदिर में विवाह कर लिया था। उसके बाद उन दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली, जिसके बाद वह ससुराल में रहने लगी। महिला का कहना था कि इस विवाह से उसके मायके वाले खुश नहीं हैं।

जानकारी होने के बाद से वे उसके साथ ही पति की भी जान के दुश्मन बन गए हैं। उनके द्वारा दोनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि 27 मई को उसका तहेरा भाई हथियारों से लैस लोगों के साथ ससुराल में घुस आया और उसके पति को तलाश करने लगा। ससुरालियों ने विरोध किया तो हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

महिला के अनुसार आए दिन मिलने वाली धमकियों के कारण ससुराली दहशत में हैं। उसने एसएसपी से मायके वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस पर उन्होंने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज