बरेली: कोरोना की दूसरी लहर में 299 पुलिसकर्मी हुए संक्रमण का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ी है। पुलिस विभाग में अबकी बार कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। कोरोना की दूसरी लहर जिले में आईजी, एसएसपी और चारों एसपी समेत करीब 300 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ गए। हालांकि 250 से अधिक पुलिसकर्मीयों ने कोरोना से जंग जीत …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ी है। पुलिस विभाग में अबकी बार कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। कोरोना की दूसरी लहर जिले में आईजी, एसएसपी और चारों एसपी समेत करीब 300 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ गए। हालांकि 250 से अधिक पुलिसकर्मीयों ने कोरोना से जंग जीत ली। जबकि 36 का वर्तमान समय में इलाज चल रहा है।

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में हाहाकार मचाया था। जिसमें कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर हजारों लोगों की जाने भी गई थी। सरकार ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लाकडाउन लगा दिया था। लाकडाउन का पालन कराने के लिए जिले के पुलिस अधिकारी दलबल के साथ सड़कों पर उतरे थे।

जिसके चलते कोरोना की चपेट में आकर बरेली जोन के आईजी रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रविन्द्र कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी क्राइम और एसपी ट्रैफिक समेत जिले के 299 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि उपचार के बाद 262 पुलिसकर्मी कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं वर्तमान समय में 36 पुलिसकर्मी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वह भी जल्द ठीक होकर जनता की सेवा में लग जाएंगे।

संबंधित समाचार