बदायूं: सड़क हादसों में डॉक्टर समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में डॉक्टर समेत दो लोगों की जान चली गई। बिसौली क्षेत्र में गांव मझिया के पास निमार्णाधीन पेट्रोल पंप की सड़क पर पड़ी बजरी में बाइक फिसलने से डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं थाना बिसौली क्षेत्र में गांव मुड़िया धुरेकी में बाइकों की भिड़ंत में …

बदायूं, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में डॉक्टर समेत दो लोगों की जान चली गई। बिसौली क्षेत्र में गांव मझिया के पास निमार्णाधीन पेट्रोल पंप की सड़क पर पड़ी बजरी में बाइक फिसलने से डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं थाना बिसौली क्षेत्र में गांव मुड़िया धुरेकी में बाइकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत हो गई।

थाना उझानी क्षेत्र के मोहल्ला गद्दी टोला निवासी जयपाल के बेटे मोहन लाल(35) गांव बरसुआ में प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। शनिवार को वह अपनी ससुराल दातागंज क्षेत्र के गांव प्रसादी नगला गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे घर लौटते समय दातागंज रोड पर गांव मझिया के पास निमार्णाधीन पेट्रोल पंप की सड़क पर पड़ी बजरी में बाइक फिसल गई। जिसमें मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन घायल मोहन को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उनको इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

इकलौते बेटे की मौत से सदमें में परिजन
जयपाल और प्रेमवती की छह संतानों में मोहन इकलौते बेटे थे। पांच बेटियों की उन्होंने शादी कर दी है। इकलौत होने की वजह से मोहन परिवार में सबके लाडले थे। जयपाल ने मोहन को पढ़ा लिखाकर डीएमएलटी का डिप्लोमा कराया था। इसके बाद वह गांव बरसुआ में प्राइवेट प्रैक्टिस करने लगे थे। पति की मौत से उनकी पत्नी सुषमा बेसुध हो गई है। मोहन के 14 वर्ष की बेटी रश्मि, 12 वर्ष का बेटा अनुज व तीन वर्ष को बेटा डिपंल हैं। मोहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

बाइकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत
थाना बिसौली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी नरेश चंद्र(55) शनिवार शाम को गांव के ही जबर सिंह के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। नरेश चंद्र बाइक पर पीछे बैठे हुए थे। गांव मुड़िया धुरेकी के पास सामने आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें नरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि जबर सिंह के मामूली चोट लगी। घायल नरेश चंद्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पत्नी नीलम बदहवास हो गई हैं।

परिजनों के मुताबिक दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया। घटना तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नरेश खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजारा करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ हो गया है।

संबंधित समाचार