बरेली: अवैध खनन रोकने गए एसडीएम और उनकी टीम पर हमला
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के गांव राजपुरा में अवैध खनन रोकने गए एसडीएम सदर विशु राजा व उनकी टीम पर पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में एक होमगार्ड घायल हो गया। एसडीएम को किसी तरह वहां से बचकर निकलना पड़ा। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके से जेसीबी और …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के गांव राजपुरा में अवैध खनन रोकने गए एसडीएम सदर विशु राजा व उनकी टीम पर पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में एक होमगार्ड घायल हो गया। एसडीएम को किसी तरह वहां से बचकर निकलना पड़ा। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके से जेसीबी और दो ट्रैक्टर भी सीज किए गए हैं।
इस मामले में होमगार्ड की तरफ से एफआईआर कराई गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम और उनकी टीम को आरोपियों ने सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक और तमंचे दिखाकर घेराबंदी कर दी। इस मामले में एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि एसडीएम और उनकी टीम पर फायरिंग की गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
