हल्द्वानी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं फैब्रिकेटेड अस्पताल का वर्चुअल शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोस सांसद अजय भट्ट ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन फैब्रिकेटेड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के शुभारंभ के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया है। यदि वे हामी  भर देते हैं तो आगामी मंगलवार को रक्षा मंत्री से अस्पताल का शुभारंभ किया जाएगा। सांसद अजय भट्ट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोस सांसद अजय भट्ट ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन फैब्रिकेटेड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के शुभारंभ के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया है। यदि वे हामी  भर देते हैं तो आगामी मंगलवार को रक्षा मंत्री से अस्पताल का शुभारंभ किया जाएगा।

सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीआरडीओ की ओर से बनाए जा रहे फैब्रिकेटेड अस्पताल एवं ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मंगलवार को इस अस्पताल का शुभारंभ होना है इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया गया है। संभावना है कि रक्षामंत्री सिंह इस अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं।

भट्ट ने कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार हैं। फैब्रिकेटेड अस्पताल में वेंटीलेटर व आईसीयू बेड हैं। यह अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अस्पताल के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताया और डीआरडीओ और जिला प्रशासन को बधाई दी।

इसके बाद सांसद भट्ट ने महिला अस्पताल स्थित निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित अवधि में प्लांट निर्माण के निर्देश दिए ताकि रोगियों को इसका फायदा हो। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, एमएस डॉ. अरुण जोशी, एमएस डॉ. ऊषा जंगपांगी, डीआरडीओ के कोनेरू मेघा साईं, कर्नल डी अंत्रे, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रकाश हर्बोला, लक्षमण सिंह खाती, विनीत अग्रवाल, बालम बिष्ट, प्रतिभा जोशी, लाखन निगल्टिया आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार