मौलेखाल: मरचूला के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत
मौलेखाल, अमृत विचार। सल्ट के बूढ़ाकोट से रामनगर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार मरचूला के कूपी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। …
मौलेखाल, अमृत विचार। सल्ट के बूढ़ाकोट से रामनगर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार मरचूला के कूपी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए रामनगर ले जाया गया है।
मंगलवार को एक स्विफ्ट कार विकास खंड के बूढ़ाकोट गांव से रामनगर की ओर जा रही थी। मरचूला के पास कूपी नामक स्थान पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में कार में सवार मेहरबान सिंह (60)पुत्र राजे सिंह निवासी ग्राम बूढ़ाकोट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य चार चालक हरीश सिंह (32)पुत्र मेहरबान सिंह, लक्ष्मी देवी (38)पत्नी पूरन राम दोनों निवासी बूढ़ाकोट और जगत राम (41)पुत्र राजा राम निवासी भौनडांडा, गुड्डी देवी (50) पत्नी हिम्मत राम निवासी ग्राम भैंसियागंगा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद थानाध्यक्ष सल्ट धीरेंद्र पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। जबकि चारों घायलों को उपचार के लिए रामनगर भेजा गया है।
