हरदोई: स्मार्टफोन-इंटरनेट के अभाव में टीकाकरण से न छूटे कोई, शुरू हुई वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन डेस्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माधौगंज/हरदोई,अमृत विचार। सरकार ने कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को शामिल किया गया है। जिसको भी वैक्सीन लगवानी है उसे ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत बांसा ने सामुदायिक पुस्तकालय व अनुसंधान केंद्र और प्रधान ने संयुक्त रूप से वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन …

माधौगंज/हरदोई,अमृत विचार। सरकार ने कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को शामिल किया गया है। जिसको भी वैक्सीन लगवानी है उसे ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत बांसा ने सामुदायिक पुस्तकालय व अनुसंधान केंद्र और प्रधान ने संयुक्त रूप से वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन डेस्क की स्थापना की है।

प्रधान सम्पूर्णानंद पूनम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बांसा में कोई भी व्यक्ति स्मार्टफोन व इंटरनेट के अभाव में टीकाकरण से न छूटे, इस संकल्प के लिए गांव में तीन स्थानों पर निःशुल्क वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन डेस्क शुरू करवाई हैं। उन्होंने बताया कि ज़रूरत पड़ने पर और भी डेस्क स्थापित कराने की कार्ययोजना तैयार है। कोई भी व्यकित अपना आधार एवं मोबाइल नंबर ले जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है और वैक्सीन स्लॉट बुक करा सकता है।

पुस्तकालय के संस्थापक जतिन ललित सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने का काम भी ग्राम पंचायत निगरानी समिति एवं बांसा लाइब्रेरी के वालंटियर्स द्वारा साथ मिलकर किया जाएगा।

संबंधित समाचार