बरेली: अब महिलाएं वसूलेंगी बिजली का बिल, खुद लेंगी मीटर रीडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिलाएं बिजली का बिल वसूलेंगी और मीटर की रीडिंग भी लेंगी। उनको प्रति बिल के हिसाब से कमीशन भी मिलेगा। इसको लेकर मंगलवार को नवाबगंज ब्लाक में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 40 महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इनमें …

बरेली, अमृत विचार। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिलाएं बिजली का बिल वसूलेंगी और मीटर की रीडिंग भी लेंगी। उनको प्रति बिल के हिसाब से कमीशन भी मिलेगा। इसको लेकर मंगलवार को नवाबगंज ब्लाक में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 40 महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 12 महिलाओं को बिजली बिल एकत्र करने को बिल कलेक्शन मशीनें भी उपलब्ध कराई गईं।

जिला मिशन प्रबंधक गुरदीप सिंह ने बताया मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से अतुल कुमार आदि अधिकारियों के नेतृत्व में यह काम महिलाएं बेहतर तरीके से कर सकें, इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम भी किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि इससे जहां बिजली विभाग को सहयोग मिलेगा तो वहीं महिलाओं को आय का एक माध्यम भी मिलेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भुता ब्लाक से स्वंय सहायता समूह की सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। विघुत विभाग के अफसरों ने कार्यशाला में समूह की महिलाओं को मीटर की रीडिंग कैसे ली जाए, आदि का प्रशिक्षण देने का काम किया। एसडीओ नवाबगंज अमर सिंह, एसडीओ रिठौरा संदीप शुक्ला, राजेश कुमार, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार