आज का राशिफल | 02 जून, 2021
मेष राशि आज परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन होने से सकारात्मकता आएगी। घर के बाहर का भोजन करने से बचें। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय में आपको बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। वृष राशि आज सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में वांछित परिणाम …
मेष राशि
आज परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन होने से सकारात्मकता आएगी। घर के बाहर का भोजन करने से बचें। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय में आपको बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।
वृष राशि
आज सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में वांछित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा इसीलिये उनसे विचार-विमर्श अवश्य करें। आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि
आज आपकी बेपरवाही का घर की व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें तभी सफलता मिलेगी। बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा।
कर्क राशि
आज लोग आपके साथ भावनात्मक छल कर सकते हैं। इसीलिये आसपास की परिस्थितियों का सटीकता से मूल्यांकन करें। आपका बहुत सा धन अनावश्यक कार्यों में खर्च होगा। धन के कारण आपसी सम्बन्धों को प्रभावित न होने दें।
सिंह राशि
आज घर का वातावरण सुखद व अनुशासित रहेगा। आपकी जीवनशैली और दिनचर्या में सुधार आयेगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में काफी ध्यान देंगे। घरेलू महिलायें कुकिंग आदि में कुछ प्रयोग कर सकती हैं।
कन्या राशि
आज स्वास्थ्य पहले के मुक़ाबले काफी अच्छा रहेगा। घर का वातावरण बहुत ही शान्त रहेगा। करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। लम्बे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।
तुला राशि
आज कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। नई सम्पत्ति खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी गम्भीर व पजेसिव हो सकते हैं। जिन कार्यों को आप कठिन समझकर छोड़ रहे थे वो आसानी से पूर्ण हो जागे।
वृश्चिक राशि
आज काम करने का मन नहीं लगेगा। आपको किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये। कब्ज और गैस की समस्या होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मशीनों का प्रयोग सावधानी से करें।
धनु राशि
आज सरकारी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपके हर निर्णय पर परिवार की सहमति होगी। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लोग आपके विचारों से काफी प्रभावित रहेंगे।
मकर राशि
आज ज्यादा मेहनत करने के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। बिना कारण जाने किसी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। अति आत्मविश्वास आपको बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। विवाहेत्तर प्रेम सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें।
कुंभ राशि
आज भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। बड़े भाई-बहनों से भरपूर साथ व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। युवाओं को करियर सम्बन्धी परेशानी का समाधान मिलेगा। आज पूरा दिन मनोरंजन और उल्लास में बितायेंगे।
मीन राशि
आज मन में किसी शुभ कार्य को लेकर अजीब सा डर व्याप्त हो सकता है। आज शान्त होकर सभी जरूरी विषयों पर चिन्तन करें। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिये दो दिन की प्रतीक्षा कर लें। बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।
