बनबसा: 18 प्लस वालों को तीसरे दिन भी नहीं लगी कोरोना वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को प्राइमरी विद्यालय गुदमी में शिविर लगाया गया, जहां 54 ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वहीं, टनकपुर पावर स्टेशन के चिकित्सालय में दस लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई, जबकि श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में तीसरे दिन भी टीकाकरण कार्य बंद रहा। नोडल …

बनबसा, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को प्राइमरी विद्यालय गुदमी में शिविर लगाया गया, जहां 54 ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वहीं, टनकपुर पावर स्टेशन के चिकित्सालय में दस लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई, जबकि श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में तीसरे दिन भी टीकाकरण कार्य बंद रहा।

नोडल अधिकारी डॉ. उमर ने बताया कि 45 से अधिक आयु के ग्रामीणों को गांव में ही टीकाकरण का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पचपकरिया और बुधवार को गुदमी में टीकाकरण शिविर लगाया गया, जहां 54 ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान वैक्सीन लगाने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

टीकाकरण करने वाली टीम में प्रधानाध्यापक भूपाल सिंह खोलिया, एएनएम रीना राना, आशा कविता बसेरा, लिपिक हिमांशु कलौनी शामिल थे। उधर, डॉ. ज्योतिर्मय जैन ने बताया कि बुधवार को टनकपुर पावर स्टेशन में 45 से अधिक आयु के कुल दस लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

वहीं, वैक्सीन नहीं मिलने की वजह से 18 से अधिक आयु के लोगों का तीसरे दिन भी टीकाकरण नहीं हो सका। इस कारण श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में ताले लटके रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले की सीमा पर स्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 12 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच कर रिपोर्ट भेजी, जबकि 57 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए।

संबंधित समाचार