देहरादून: अशोक जोशी होंगे एडीएम नैनीताल, शासन ने किए नौ अफसरों के तबादले
देहरादून, अमृत विचार। शासन ने बुधवार को 2 आईएएस, 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। विजय कुमार यादव से सचिव प्रभारी विज्ञान प्रौद्योगिकी हटाकर सचिव वन एवं पर्यावरण, आशीष कुमार चौहान को अपर सचिव धर्मस्व बनाया गया है। पीसीएस राजेंद्र कुमार को समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है। निदेशक समाज कल्याण विनोद गिरी …
देहरादून, अमृत विचार। शासन ने बुधवार को 2 आईएएस, 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। विजय कुमार यादव से सचिव प्रभारी विज्ञान प्रौद्योगिकी हटाकर सचिव वन एवं पर्यावरण, आशीष कुमार चौहान को अपर सचिव धर्मस्व बनाया गया है। पीसीएस राजेंद्र कुमार को समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है।
निदेशक समाज कल्याण विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक प्रशासन एवं मानीटरिंग पंतनगर विवि भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रामदत्त पालीवाल को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। उनकी जगह डिप्ली कलेक्टर टिहरी फिंचाराम चौहान को अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का दायित्व दिया गया है। लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रण मो. नासिर को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी भेजा गया है जबकि कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक अशोक कुमार जोशी को अपर जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर अब्ज प्रसाद वाजपेयी अब कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक होंगे।
