बरेली: अश्लील वीडियो बनाकर जेठ और देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने घर से निकाला
बरेली, अमृत विचार। कपड़े बदलते वक्त किसी ने महिला का वीडियो बना लिया। फिर वह वीडियो महिला के जेठ और देवर को दे दिया। वीडियो दिखाकर दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। ससुर भी उस पर बुरी नीयत रखते थे। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। बारादरी निवासी युवती की शादी 2015 …
बरेली, अमृत विचार। कपड़े बदलते वक्त किसी ने महिला का वीडियो बना लिया। फिर वह वीडियो महिला के जेठ और देवर को दे दिया। वीडियो दिखाकर दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। ससुर भी उस पर बुरी नीयत रखते थे। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
बारादरी निवासी युवती की शादी 2015 में बदायूं के बिल्सी निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब सही रहा। बाद में महिला के ससुर उसके साथ अश्लील बातें कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। महिला के जेठ और देवर ने उसका कपड़े बदलते वक्त का वीडियो कहीं से बना लिया। उस वीडियो को दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगे। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने यह बात कुछ माह बाद पूर्व पति को बताई तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
