आज का राशिफल | 03 जून, 2021
मेष राशि आज भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। हर काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। यात्रा थकाऊ लेकिन फलदायक रहेगी। वृष राशि आज योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। …
मेष राशि
आज भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। हर काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। यात्रा थकाऊ लेकिन फलदायक रहेगी।
वृष राशि
आज योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठाएंगे। व्यापारी क्लाइंट्स के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे।
मिथुन राशि
चार्टेड एकाउंटेंट्स के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतन वृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें।
कर्क राशि
आज कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट में गैस और एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
सिंह राशि
आज आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को स्वतः की सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें।
कन्या राशि
आज घर की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। दोपहर के बाद की स्थितियां काफी अनुकूल रहेंगी। ऑफिस की अव्यवस्था को दूर करने के लिये कड़े कदम उठा सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है।
तुला राशि
आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। कृषि संबन्धित उद्योगों से काफी लाभ प्राप्त होगा। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे वो आप आसानी से पूरा कर लेंगे।
वृश्चिक राशि
धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें। इस समय भावुक होने के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमी जन से सम्बन्ध मधुर रखें।
धनु राशि
आज अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं। सोशल डिस्टेन्सिंग का कड़ाई से पालन करें। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी।
मकर राशि
आज परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी रुचि लेंगे। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।
कुंभ राशि
आज के हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। नये लोगों पर जल्दी से भरोसा न करें। ऑफिस में आपको कठिन प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है।
मीन राशि
आज विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। सम्पत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ होगा।
