रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी महिला की मौत, मृतका के भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की घर में हुई मौत के मामले में मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की घर में हुई मौत के मामले में मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमरिया निवासी दीपक गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल 2018 को उसकी बहन प्रीति का विवाह ट्रांजिट कैम्प निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। शादी के समय बहन के ससुराल वालों को हैसियत के हिसाब से पूरा दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ वर्षों बाद उसके ससुराली मायके से दहेज लाने की डिमांड करते थे।
उन्होंने बताया कि बुधवार को मायके से दहेज नही लाने पर ससुराल के पांच लोगो ने मिलकर उसके बहन की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरविंद गुप्ता,  अशोक, सरिता, सोनम व विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार