बरेली: शराब की कालाबाजारी करने वाला बोला- ‘इंस्पेक्टर से लेकर कप्तान तक जाता है पैसा’
बरेली,अमृत विचार। रात में शराब की कालाबाजारी कर रहे दुकान मालिक से जब खरीदार ने अधिक दाम लेने का विरोध किया तो वह उन पर बिफर गया। इसके बाद उसने खरीदारों को जमकर गालियां दीं। बताया कि उसकी दुकान से इंस्पेक्टर और कप्तान तक रुपये जाते हैं। इसके बाद उसने खरीदारी करने वालों को धमकाते …
बरेली,अमृत विचार। रात में शराब की कालाबाजारी कर रहे दुकान मालिक से जब खरीदार ने अधिक दाम लेने का विरोध किया तो वह उन पर बिफर गया। इसके बाद उसने खरीदारों को जमकर गालियां दीं। बताया कि उसकी दुकान से इंस्पेक्टर और कप्तान तक रुपये जाते हैं। इसके बाद उसने खरीदारी करने वालों को धमकाते हुए अपना रिवॉल्वर निकाल लिया जिसे देखकर खरीदार वहां से फरार हो गया।
बड़ा बाईपास पर एक शराब की दुकान चलाने वाले ने रात में पैसा कमाने के लिए दुकान से कुछ शराब पास में रखवा दी। उस शराब को वह मनचाहे दाम में बेचता है। कुछ दिनों पहले उससे शराब लेने गए तो कुछ लोगों ने इसका विरोध कर शराब को प्रिंट रेट पर देने की बात कही।
इस पर वह भड़क गया और बोला कि दुकान में रात को शराब बेचने के लिए इंस्पेक्टर से लेकर कप्तान तक को पैसा जाता है। इसके बाद दुकान चलती है जहां शिकायत करनी है कर देना। अपना आईकार्ड क्या दिखाता है, यह देख मेरा लाइसेंस। इसके बाद दुकान मालिक ने अलमारी में रखा अपना रिवाल्वर निकाल लिया। यह देखकर शराब खरीदने आए लोग वहां से फरार हो गए। हालांकि पुलिस से इस मामले की शिकायत किसी ने नहीं की है।
“पुलिस से किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। वीडियो में जो रिवाल्वर लहरा रहा है, वह कई दिनों से फरार चल रहा है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
