आज का राशिफल | 04 जून, 2021
मेष राशि आज पार्टनर के साथ अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति को लेकर मन दुखी हो सकता है। वृष राशि आज आपके सभी काम बनते हुए नजर आएंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर …
मेष राशि
आज पार्टनर के साथ अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति को लेकर मन दुखी हो सकता है।
वृष राशि
आज आपके सभी काम बनते हुए नजर आएंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी संवेदनशील हो सकते हैं। नए बिजनेस अनुबन्ध आपको प्राप्त होने की सम्भावना है। लोग गम्भीर विषयों पर आपसे परामर्श ले सकते हैं।
मिथुन राशि
आज परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक का प्रयोग सीखने का प्रयास करेंगे। आप मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज खर्चों के मामलों में आपको सावधान हो जाना चाहिये। सेहत से जुड़े हुए मामलों में धन खर्च करेंगे। सन्तान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में बेचैनी का भाव हो सकता है। आपको उधार धन लेना पड़ेगा। आत्मसंयम बनाये रखें।
सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी। अपने विचारों को लोगों से साझा न करें। दोपहर बाद स्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होगी। मन में डर का भाव रहेगा। लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
कन्या राशि
आज बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और प्रसिद्धि बढ़ेगी। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। भविष्य की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि
आज किसी पर भी अपने विचारों को लेकर ज्यादा दबाव न बनाएं। आप किसी गम्भीर मामले को लेकर साहसिक निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका समन्वय करने वाले व्यक्ति के रूप में होगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी शुभ रहने वाला है।
वृश्चिक राशि
आज किसी कर्मचारी पर ज्यादा भरोसा न करें। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रखें। मन में विरक्ति का भाव रहेगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स और गैजेट्स आदि में काफी रुचि लेंगे। सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करें।
धनु राशि
आज कोरोना के दौरान सावधानी के साथ अपना काम करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद न करें। मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि
आज आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती हैं। आपको कोई शुभ सूचना मिलने की सम्भावना बन रही है। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। आप दूसरों का हित करने का प्रयास करेंगे जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी।
कुंभ राशि
आज आपके द्वारा किए गए प्रयास निष्फल होने की आशंका है। धन का उधार लेन-देन नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें।
मीन राशि
आज नयी तकनीक का प्रयोग सीखना उचित होगा। परोपकार के कार्यों में आप भाग लेंगे। विवेकपूर्ण लेने से आपको करियर में उत्तम लाभ मिल सकता है। व्यापार वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखने का प्रयास करें।
