फतेहपुर: बारात में शामिल होने जा रहे थे रास्ते में मिली मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार युवकों को रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिंदकी/फतेहपुर, अमृत विचार। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरवा से जा रही बारात में शामिल होने के लिए बाइक से निकले युवकों को दिलावलपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही चारों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना करीब 7:45 …

बिंदकी/फतेहपुर, अमृत विचार। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरवा से जा रही बारात में शामिल होने के लिए बाइक से निकले युवकों को दिलावलपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही चारों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना करीब 7:45 बजे शाम की बताई जाती है बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरवा से विमल प्रजापति पुत्र राम किशोर की बारात आज गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मखदुमपुर जा रही थी। जिसमें शामिल होने के लिए कोरवा के कुछ लोग बाइक से भी जा रहे थे। एक बाइक में अखिलेश पुत्र राम विशाल 18 संदीप पुत्र चन्द्र किशोर 20 श्यामू पुत्र रामसनेही 21 अजय पुत्र चंद्रभूषण 17 निवासी कोरवा जा रहे थे। अभी वह 1 किलोमीटर आगे ही पहुंचे थे कि दिलावरपुर मोड़ के पास बिंदकी बांदा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे कोरवां गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार