आज का राशिफल | 05 जून, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज पारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत ज्यादा श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। वृष राशि आज घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह …

मेष राशि

आज पारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत ज्यादा श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

वृष राशि

आज घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा। व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिए काफी शुभ दिन है। विवाहोच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि

जल्दबाज़ी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर्स पर एक तरफा भरोसा न करें। आज यदि आप धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता मिलती निश्चित है।

कर्क राशि

ऑफिस में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे। यदि आप कंसल्टेंसी संबन्धित किसी काम से जुड़े हुए हैं तो आपके काम की काफी सराहना होगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे।

सिंह राशि

आज उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है। यदि आपके कार्य रुक भी रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ाएं। अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें।

कन्या राशि

पुराने दोस्तों से काफी अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा आज दूर होने की संभावना है। महत्वपूर्ण व्यापारिक आपको स्वयं ही लेने चाहिेए। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

तुला राशि

आज आपकी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियंत्रण पा लेंगे। जीवन साथी की देखभाल करेंगे। नये विचारों को परखने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

आज प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से आपको लाभ होगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे।

धनु राशि

आज किन्तु लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। इसीलिए पेपर्स को सावधानी से पढ़ें उसके बाद ही उस पर कार्रवाई करें। ऑफिस में आपको सहकर्मियों के कपटयुक्त व्यवहार से सावधान रहना चाहिए।

मकर राशि

आज स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नए दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंंगे। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। आपके सभी कम तय समय पर पूरे होंगे।

कुंभ राशि

आज घर को पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है।

मीन राशि

आज अपने कर्म पर विश्वास रखें। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पढ़ाई और करियर को लेकर आपको ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नए विचारों को खुलेमन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।