कोरोना पर काबू करती दिल्ली, संक्रमण दर घटकर 0.5 प्रतिशत, 400 से ज्यादा नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि बीते 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के करीब 400 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर घटकर 0.5 प्रतिशत हो गयी। केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में और ढील दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि बीते 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के करीब 400 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर घटकर 0.5 प्रतिशत हो गयी।

केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में और ढील दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने और बाजारों तथा मॉल को सम-विषम के आधार पर खोलने जैसी छूट प्रदान की गयी है।

उन्होंने कहा कि यदि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में इसी तरह से कमी आती है, तो आने वाले दिनों में पाबंदियों में और ढील दी जाएगी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को कोविड-19 के 523 नए मामले सामने आए और 50 मरीजों की मौत हुई।

गौरतलब है कि दिल्ली में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संक्रमण की दर 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी, जोकि अब घटकर एक प्रतिशत से भी नीचे आ गयी है।

दिल्ली में कोविड-19 के 414 मामले आए, 60 लोगों की मौत
दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 414 नए मामले आए, जो ढाई महीने से अधिक समय में महामारी के सबसे कम मामले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में 60 और लोगों ने जान गंवा दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 24,557 हो गयी है। शहर में शुक्रवार को संक्रमण के 523 मामले आए थे, 50 लोगों की मौत हुई थी।

संबंधित समाचार