बरेली: स्मैक लेकर जा रही स्कॉर्पियो ने सेंट्रो में मारी टक्कर, चार लोग घायल
बरेली,अमृत विचार। फतेहगंज पूर्वी में शनिवार सुबह स्मैक लेकर जा रही स्कॉर्पियों ने सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। हादसे में सेंट्रो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉपिर्यों में सवार सभी आरोपी मौक पर ही गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें चार …
बरेली,अमृत विचार। फतेहगंज पूर्वी में शनिवार सुबह स्मैक लेकर जा रही स्कॉर्पियों ने सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। हादसे में सेंट्रो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉपिर्यों में सवार सभी आरोपी मौक पर ही गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें चार किलो से ज्यादा स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 4 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हादसा सामने से अचानक गाय आने की वजह से हुआ है। कार में दो आधार कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के घर में दबिश दी लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सुशील कुमार सक्सेना(62) अपनी पत्नी अनीता सक्सेना (60) व बेटी समीक्षा (25) वर्ष के साथ सेंट्रो कार से लखनऊ जा रहे थे। कार को पंजाबपुरा निवासी सचिन कुमार कश्यप चला रहा था।
सुबह मीरानपुर कटरा से पहले फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में सामने से आ रही एक ब्लैक स्कॉर्पियो ने गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायल दंपति व उनकी बेटी और कार चालक चारों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
घायल सुशील कुमार सक्सेना ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। बेटी को ससुराल छोड़ने के लिए ही लखनऊ जा रहे थे। बताया कि पत्नी अनीता सक्सेना जिला अस्पताल में बतौर नर्स तैनात थीं। बीती 31 मई को ही वह सेवानिवृत्त हुईं। हालत ज्यादा खराब होने पर अनीता, सुशील कुमार और समीक्षा को एसआरएमएस में भर्ती करा दिया गया है।
