बरेली सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण: मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। थाना इज्जतनगर में 12वीं की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय आरोपी विशाल के पैर में गोली लगी है। दूसरा आरोपी अनुज पटेल है। दोनों आरोपी भगवानपुर धीमरी गांव के रहने वाले हैं। घटना में फरार चार …
बरेली, अमृत विचार। थाना इज्जतनगर में 12वीं की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय आरोपी विशाल के पैर में गोली लगी है। दूसरा आरोपी अनुज पटेल है। दोनों आरोपी भगवानपुर धीमरी गांव के रहने वाले हैं। घटना में फरार चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रहीं हैं। क्राइम ब्रांच को भी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगाया गया है। पुलिस पकड़े दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के परिजनों पर भी पुलिस का दबाव बना हुआ है।
आपको बता दें कि बड़ा बाईपास से लिंक रोड पर भगवानपुर धीमरी गांव के पास 12वीं की छात्रा से सूखी पड़ी नहर में छह युवकों ने गैंगरेप किया था। युवकों ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। छात्रा अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी। घटना 31 मई की है। पीड़िता ने घटना की शिकायत शनिवार को परिजनों के साथ पहुंचकर थाने में दी।
