कन्नौज: महिला ने चाकू से गोदकर की पति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कन्नौज। सदर जलालपुर पनवारा चौकी के अंतर्गत रुदौली गांव में सोमवार की सुबह बेचेलाल दोहरे की कि पत्नी द्रोपदी ने अपने पति बेचेलाल की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी शिव प्रताप सिंह समेत शहर कोतवाल विकास राय ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मृतक के …
कन्नौज। सदर जलालपुर पनवारा चौकी के अंतर्गत रुदौली गांव में सोमवार की सुबह बेचेलाल दोहरे की कि पत्नी द्रोपदी ने अपने पति बेचेलाल की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी शिव प्रताप सिंह समेत शहर कोतवाल विकास राय ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक बेचेलाल के पुत्र नीलेश दोहरे ने सदर कोतवाली में अपनी मां के विरुद्ध तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि द्रोपदी घटना के बाद से घर से फरार हो गई है। गांव वालों के अनुसार उक्त महिला मानसिक रूप से कमजोर है।
