हल्द्वानी: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सबसे ज्यादा गर्म जिले, 25 जून को मानसून आने पर मिलेगी राहत
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्से तक पहुंच गया है। प्रदेश में 25 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। दक्षिण पश्चिम हवाओं के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून के 20 जून तक दस्तक देने की संभावना है। प्री-मानसून से तेज हवाएं और हल्की बारिश रहेगी। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्से तक पहुंच गया है। प्रदेश में 25 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। दक्षिण पश्चिम हवाओं के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून के 20 जून तक दस्तक देने की संभावना है। प्री-मानसून से तेज हवाएं और हल्की बारिश रहेगी।
जबकि 25 जून के बाद राज्य के सभी हिस्सों में मानसून पूरी तरह से पहुंच जाएगा। इसमें तेज गर्जना के साथ बारिश और पर्वतीय इलाकों में हल्की ठंड बढ़ जाएगी। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर के सिंह ने बताया कि 15 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा। इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में पहले एक हफ्ता प्री-मानसून रहेगा। इसके बाद प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा।
हरिद्वार और यूएसनगर सबसे गर्म जिला
राज्य के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को राज्य में हरिद्वार और यूएसनगर सबसे गर्म जिला रहा है। वहीं नैनीताल जिले में सबसे कम तापमान रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की बौछारें हो सकती हैं। जबकि मैदानी इलाकों में तेज गर्जना के साथ बादल रहने की संभावना है।
जिला, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
देहरादून – 36 23
हरिद्वार – 38 25
यूएसनगर – 38 24
नैनीताल – 27 13
चंपावत – 27 14
टिहरी – 27 16
उत्तरकाशी – 35 20
चमोली – 28 13
बागेश्वर – 29 16
पिथौरागढ़ – 29 15
