आगरा: राहुल-प्रियंका के ट्वीट के बाद पारस अस्पताल के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस के नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के पारस अस्पताल का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने में जुट गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के बाद आगरा में कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को पारस अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नेताओं ने न्यू आगरा थाने में अस्पताल के डॉक्टर …

आगरा। उत्तर प्रदेश के पारस अस्पताल का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने में जुट गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के बाद आगरा में कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को पारस अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नेताओं ने न्यू आगरा थाने में अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।

क्या है ये पूरा मामला?

आगरा स्थित पारस हॉस्पिटल में 26 अप्रैल को 96 मरीज भर्ती थे। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या से डॉक्टर बेचैन थे। ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होने पर डॉक्टर ने 26 अप्रैल की सुबह सात बजे पांच मिनट का ऑक्सीजन मॉकड्रिल कर दिया। ऐसे में गंभीर हालत वाले 22 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल के मालिक डॉक्टर आरिंजय जैन इस घटना का जिक्र कर रहे थे कि किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो गया है।

मॉक ड्रिल पर उठे सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की यूपी महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि, अब अस्पताल और जिला प्रशासन की तरफ से सफाई दी जा रही है कि मॉक ड्रिल में 22 नहीं, कम मरीजों की मौत हुई थी। लेकिन, सवाल यह है कि क्या ऑक्सिजन की कमी के कारण मरीजों के साथ मॉक ड्रिल करना ही अमानवीय नहीं है?

राहुल-प्रियंका ने कही ये बात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इसे मानवता के खिलाफ बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हमारी खबर को ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी शासन में ऑक्सिजन ही नहीं, मानवता की भी कमी है।

वहीं, प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और उनके एक मंत्री के साथ-साथ पारस अस्पताल के मालिक के बयानों का जिक्र कर घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

संबंधित समाचार