जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी गुफा परिसर में लगी आग, नकदी काउंटर और रिकॉर्ड जलकर खाक
जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले स्थित वैष्णो देवी गुफा परिसर में मंगलवार को आग लग गयी जिससे एक नकदी काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग के इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि माता के भवन के बगल के …
जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले स्थित वैष्णो देवी गुफा परिसर में मंगलवार को आग लग गयी जिससे एक नकदी काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग के इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि माता के भवन के बगल के ढांचे से यह आग लगी।
उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण शाम करीब सवा चार बजे आग लगी और शाम पांच बजे तक इस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटनास्थल के दृश्यों में इमारत से घना धुंआ निकलता दिखाई दे रहा था, क्योंकि दमकल गाड़ियां आग की लपटों को बुझाने के काम में जुटी थीं। अधिकारियों ने बताया कि आग से कुछ नकदी एवं रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गया।
