बदायूं: छत पर मिला खून से लथपथ महिला का शव, धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक की गई हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उसहैत, अमृत विचार। थाना उसहैत क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही 65 वर्षीय वृद्धा की रात को निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। पेट व कंधे पर धारदार हथियार से वार किए गए। उसहैत पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। …

उसहैत, अमृत विचार। थाना उसहैत क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही 65 वर्षीय वृद्धा की रात को निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। पेट व कंधे पर धारदार हथियार से वार किए गए। उसहैत पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुरा निवासी प्रीतम लाल बिजली विभाग ककराला में बतौर लाइनमैन तैनात थे। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी कलावती पेंशन से परिवार का गुजारा कर रही थीं और बेटे सुखदेव आर्य, पुत्रवधू, नाती व नातिन के साथ घर पर रहती थीं। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चली गईं। पास में ही दूसरी चारपाई पर 17 वर्षीय नाती कुलदीप भी सो रहा था।

रात लगभग सवा 12 बजे महिला के बेटे का दामाद उमेश छत पर गया तो खून से लथपथ महिला का शव देखा। पेट पर धारदार हथियार से वार किया गया था। कंधा कटा था और गर्दन भी हल्के निशान मिले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। रात में पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उसहैत थाना इंचार्ज चेतराम वर्मा ने कहा कि रात लगभग साढ़े 12 बजे गांव में हत्या की जानकारी मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा क किया जाएगा।

संबंधित समाचार