टैक्स भरने से चूकी पंगा गर्ल कंगना रनौत, कहा- काम नहीं था लेकिन ब्याज चुकाने को भी तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना रनौत हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अपने बयानों से सुर्खियां बनाने वाली कंगना ने सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री होने का दवा किया है। उनका कहना है कि उन्हें पहली बार टैक्स भरने में देर हुई है। हर्जाने के एबज में टैक्स पर …

मुंबई। बॉलीवुड पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना रनौत हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अपने बयानों से सुर्खियां बनाने वाली कंगना ने सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री होने का दवा किया है। उनका कहना है कि उन्हें पहली बार टैक्स भरने में देर हुई है। हर्जाने के एबज में टैक्स पर लगने वाले ब्याज देने को भी तैयार हैं।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने कहा कि ‘‘सबसे अधिक भुगतान पाने’’ वाली अभिनेत्री होने के बावजूद वह समय पर अपने कर का भुगतान नहीं कर पा रही हैं, क्योंकि उनके पास ‘‘कोई काम नहीं’’ था। उन्होंने मंगलवार रात को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्हें सरकार को कुल देय टैक्स का आधा अभी देना है।

रनौत ने कहा,‘‘भले ही मैं उच्चतम टैक्स स्लैब के तहत आती हूं और अपनी आय का लगभग 45 प्रतिशत कर के रूप में देती हूं, भले ही मैं सबसे अधिक कर देने वाली अभिनेत्री हूं, लेकिन काम नहीं होने के कारण मैंने अपने पिछले साल के कर का आधा भुगतान नहीं किया है, मेरे जीवन में पहली बार मुझे कर चुकाने में देरी हो रही है।’’

हाल में कंगना रनौत कोरोना वायरस संक्रमण से उबरी है। उन्होंने कहा कि सरकार बकाया राशि पर ब्याज ले रही है, और वह इस कदम का स्वागत करती है। उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे कर चुकाने में देर हो रही है, लेकिन सरकार इस बकाया कर राशि पर ब्याज वसूल रही है, फिर भी मैं इस कदम का स्वागत करती हूं। व्यक्तिगत रूप से हमारे लिए समय कठिन हो सकता है लेकिन हम सब साथ मिलकर वक्त से मजबूत बन सकते हैं।’’

संबंधित समाचार