बाजपुर: 20 गांवों की भूमि को लेकर सपा ने शुरु किया अनशन
बाजपुर, अमृत विचार। बहुचर्चित 20 गांवों की भूमि को लेकर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद यादव ने समर्थकों के साथ भगत सिंह चाैक पर क्रमिक अनशन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की सोई सरकार को जगाने के लिए सपा जनसहयोग से हर वो कदम उठायेगी जो जनहित में होगा। सपा कार्यकर्ता …
बाजपुर, अमृत विचार। बहुचर्चित 20 गांवों की भूमि को लेकर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद यादव ने समर्थकों के साथ भगत सिंह चाैक पर क्रमिक अनशन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की सोई सरकार को जगाने के लिए सपा जनसहयोग से हर वो कदम उठायेगी जो जनहित में होगा।
सपा कार्यकर्ता पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रात नौ बजे भगत सिंह चौक पर पंहुचे और यहां नारेबाजी करते हुए अनशन प्रारंभ किया गया। इस मौके पर भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा द्वारा भी आंदोलनकारियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि जब आदेश हुआ उस समय कहा जा रहा है कि तत्कालीन डीएम द्वारा जमीनों पर रोक लगाई गई है और सीएम की जानकारी में मामला है लेकिन अनेक दौर की वार्ता और तत्कालीन सीएम त्रिवेन्द्र सिंह द्वारा स्वयं वीडियो जारी कर किसी का भी अहित न होने की बात कही गई थी जिसके चलते भाजपाईयों में श्रेय लेने की होड़ भी हुई लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी समस्या यथावत है।
सीएम,डीएम दोनो बदल गए और नए सीएम के सामने भी पूरे माामले को रखा गया है लेकिन आज तक हजारों परिवारों को न्याय नही मिल पा रहा है। मजबूरी में लोग अपनी जमीन को औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर है । इस मौके पर नवाब हैदर अली,सपा यूथ मीडिया प्रभारी अमित कुमार,उज्ज्वल सिंह प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,राणा गुरकीरत सिंह जिला महासचिव यूथ,मुमताज़ अली,राहुल यादव,रवि चौधरी,सोनू राणा,शिवम् सिंह,रॉबिन,रईस अहमद,विशाल यादव आदि थे।
