रामपुर: पशु तस्करों और पुलिस में हुई मुठभेड़, दो घायल, 6 को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। क्षेत्र में लगातार हो रही गोवंशीय पशुओं की हत्या को लेकर पुलिस हरकत में आई। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि मिलक-बिलासपुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस और गो तस्करों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दो गो तस्करों को गोली लगी। जबकि 4 गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों घायल गो तस्करों को …

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। क्षेत्र में लगातार हो रही गोवंशीय पशुओं की हत्या को लेकर पुलिस हरकत में आई। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि मिलक-बिलासपुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस और गो तस्करों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दो गो तस्करों को गोली लगी। जबकि 4 गिरफ्तार किए गए हैं।

दोनों घायल गो तस्करों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी रामपुर ने घायलों एवं घटना की जानकारी ली। तस्करों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मिलक कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टीम के साथ बिलासपुर रोड पर रात्रि चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक होंडा सिटी कार गुजरी तो पुलिस ने रोकने का इशारा किया। चालक ने कार को रोकने की बजाय कार एकाएक रफ्तार तेज कर दी। कार का पीछा करने पर उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई। एसओजी प्रभारी वीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जबाबी कार्रवाई में एसओजी टीम तथा मिलक पुलिस ने जब फायरिंग की तो कार में सवार सभी गो तस्कर कार छोड़ जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर फायरिंग की तो भाग रहे दो गो तस्कर तौसीफ उर्फ भाई भेड़िया निवासी घेर मर्दान ख़ां थाना गंज रामपुर तथा अकरम निवासी ग्राम चमरव्वा थाना शहजाद नगर रामपुर को गोली लग गई।

दो साथियों को गोली लगते देख चार अन्य साथी जब दोनों घायलों के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। वहीं रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चार अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मुठभेड़ के दौरान 4 गो तस्कर फैज निवासी गुजर टोला रामपुर, दानिश निवासी रुद्रपुर, नदीम निवासी ग्राम तालबपुर भोट थाना भोट तथा खालिद निवासी मोहल्ला खोड़ थाना कोतवाली रामपुर को हिरासत में ले लिया। घायल तौसीफ एवं अकरम की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया है।

गिरफ्तार और फरार तस्करों के खंगाली जा रही हिस्ट्रीशीट
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि वर्तमान में गो तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मिलक-बिलासपुर रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बैरियर तोड़कर कार जंगल की तरफ चली गई।

पीछा करने पर तस्करों ने गोलियां चलाईं। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में दो गो तस्करों को गोली लगी है और चार को गिरफ्तार कर किया गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है तथा कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पकड़े गए तस्करों एवं अन्य फरार साथियों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।

6 तारीख को कार में गो मांस छोड़कर फरार थे
पूछताछ में गो तस्करों ने बताया कि 6 जून को भी कार से गोवंशीय मास ले गए थे। पुलिस की चेकिंग के दौरान उन्होंने कार को नहीं रोका था। तेज गति के कारण कार के पहिया पंचर हो गया था, जिसे गोवंशीय मास लदी कार को छोड़कर वे फरार हो गए थे।

संदेह- होंडा सिटी कार में कैसे बैठ गए 10 लोग
इस घटना में पुलिस द्वारा जिस तरीके से 6 गिरफ्तार किए गए हैं तथा चार अन्य के मौके से फरार होने की बात मीडिया को जारी प्रेस नोट में बताई गई है। इससे संदेह हो रहा है कि होंडा सिटी कार में 10 अपराधी कैसे बैठे होंगे? जबकि कार में चालक सहित 5 या 6 लोग ही बैठ सकते हैं।

संबंधित समाचार