लालकुआं: इंसानियत हुई शर्मसार! कपड़े में लपेट कर जंगल में फेंका भ्रूण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। जंगल में भ्रूण मिलने की खबर फैली तो मौके पर मजमा लग गया। भ्रूण को एक कपड़े में लपेट कर फेंका गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि भ्रूण किसने फेंका है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर …

लालकुआं, अमृत विचार। जंगल में भ्रूण मिलने की खबर फैली तो मौके पर मजमा लग गया। भ्रूण को एक कपड़े में लपेट कर फेंका गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि भ्रूण किसने फेंका है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बस्ती से सटे टांडा के जंगल में पुलिस को मृत भ्रूण मिला है। गुरुवार की सुबह वार्ड नंबर-1 में रहने वाले लोगों को जंगल में टहलने के दौरान बस्ती से करीब 100 मीटर दूर नवजात का शव एक कपड़े में लिपटा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अविकसित शिशु का शव कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अभी तक भ्रूण फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसका डीएनए टेस्ट भी करवाया जायेगा। इधर, लोगों को जैसे ही पता चला कि वार्ड नंबर 1 के समीप जंगल में एक बच्चे का भ्रूण मिला है तो मौके पर मजमा लग गया। नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर जंगल में फेंका गया था।

संबंधित समाचार