हल्द्वानी: 49 दिन बाद एसटीएच में कल से शुरू होंगी ओपीडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार से ओपीडी शुरू हो जाएगी। यहां कोविड संक्रमण के चलते ओपीडी को 23 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी खुलने से मरीजों को राहत मिलेगी। 49 दिन बाद अन्य सेवाएं मिलने से आम जन को राहत मिल सकेगी। अस्पताल में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार से ओपीडी शुरू हो जाएगी। यहां कोविड संक्रमण के चलते ओपीडी को 23 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। अस्पताल में सभी विभागों की ओपीडी खुलने से मरीजों को राहत मिलेगी। 49 दिन बाद अन्य सेवाएं मिलने से आम जन को राहत मिल सकेगी।

अस्पताल में सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक पर्चे बनेंगे। यहां मरीजों को सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक देखा जाएगा। अस्पताल में सभी विभाग जैसे की मेडिसन, न्यूरो, त्वचा, बाल रोग आदि विभागों के डॉक्टर बैठेंगे। असपताल प्रशासन का कहना है कि अस्प्ताल में गैर जरूरी भीड़ को रोका जाएगा और ओपीडी में कोविड नियमों का पालन करना होगा। बताया कि एसटीएच में अभी आईपीडी में मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार