पीलीभीत: टेंपो और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 2 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के लालपुर चौराहे के पास गुरुवार रात आठ बजे हादसा हुआ। टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टेंपों पीलीभीत से जहानाबाद की ओर जा रहा था, जबकि बाइक जहानाबाद की ओर से आ रही थी। हादसे में टेंपो पर सवार 30 वर्षीय रामऔतार …

पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के लालपुर चौराहे के पास गुरुवार रात आठ बजे हादसा हुआ। टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टेंपों पीलीभीत से जहानाबाद की ओर जा रहा था, जबकि बाइक जहानाबाद की ओर से आ रही थी।

हादसे में टेंपो पर सवार 30 वर्षीय रामऔतार पुत्र मूलचंद्र निवासी ग्राम सहगवा नगरिया की मौत हो गई। जबकि जीतू शर्मा और सोमपाल शर्मा निवासी ग्राम निसरा घायल हो गए। इसके अलावा बाइक सवार एक अन्य युवक की भी मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हादसे की सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर की मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद नरेश कश्यप ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

संबंधित समाचार