लखनऊ: अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज यूपी कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी विधानसभा और पेट्रोल पंप पर जब समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने जा रहे …

लखनऊ। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज यूपी कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी विधानसभा और पेट्रोल पंप पर जब समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने जा रहे थे।

इसी दौरान उन्हें उनके सरकारी आवास के बाहर तैनात लखनऊ पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सुबह अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने लखनऊ के बहुखंडी आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया था। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने  ट्वीट कर कहा कि आज लखनऊ स्थित मेरे आवास पर फिर पुलिस के पहरे लगा दिए गए। हमें आंदोलन की आज़ादी नहीं है, लेकिन किसान से डीजल- पेट्रोल में, आम आदमी से सरसों तेल में इन्हें लूटने की पूरी आज़ादी है। लोकतंत्र अपने काले अध्यायों से गुज़र रहा है।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार जैसे ही अपने घर से बाहर निकले, उन्हें रोक दिया गया। बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के आने पर उनके साथ वह प्रदर्शन में हिस्सा लेने निकले तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डेन ले गयी। उन्होंने कहा कि पार्टी का विरोध प्रदर्शन हजरतगंज स्थित एक पेट्रोल पंप के पास होना था उसके बाद एक जुलूस के रूप में विधानसभा तक जाने का कार्यक्रम था।

ललन कुमार ने बताया कि लल्लू ने फोन पर बताया, ”आज सुबह जैसे ही मैं घर से निकला मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। मुझे और करीब 350 कार्यकर्ताओं को इको गार्डेन ले आया गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार की तानाशाही है और उन्हें प्रदेश और देश की आम जनता की समस्याओं को उठाने से रोका गया।

लल्लू ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे ही विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किये जा रहे हैं। प्रयागराज से भी कुछ पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किये जाने की सूचना है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

संबंधित समाचार