शाहजहांपुर: सूदखोरों की गिरफ्तारी न होने और विवेचना में ढिलाई पर उखड़े मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल शुक्रवार को कच्चा कटरा स्थित अखिलेश गुप्ता के घर पहुंचे और यहां पर उसके बूढ़े माता-पिता व बहनों को सांत्वना देने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं उन्हें लोगों का आक्रोश भी दिखाई दिया। हर किसी का एक ही कहना था कि घटना के …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल शुक्रवार को कच्चा कटरा स्थित अखिलेश गुप्ता के घर पहुंचे और यहां पर उसके बूढ़े माता-पिता व बहनों को सांत्वना देने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं उन्हें लोगों का आक्रोश भी दिखाई दिया।

हर किसी का एक ही कहना था कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। केवल एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसके गैंग में शामिल और घर आकर धमकी देने वालों को अभी तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को कड़े शब्दों में कहा कि अब तक की विवेचना में आखिर ढील किस बात की हो रही है, सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अखिलेश गुप्ता के घर प्रभारी मंत्री लगभग 11 बजे पहुंचे। उन्होंने गुप्ता दंपति के पिता डॉ. अशोक गुप्ता, मां विजय गुप्ता और सास व बहनों को ढांढ़स बंधाया। पीड़ित माता-पिता ने प्रभारी मंत्री से कहा कि उनके बेटे, बहू और पौत्र-पौत्री की मौत के जिम्मेदार सूदखोर और उसके गैंग के लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसे लोगों के चंगुल में और लोगों का परिवार बर्बाद न हो जाएं।

प्रभारी मंत्री के सामने बिलख रहीं अखिलेश की मां और सास का एक ही कहना था कि मासूम बच्चों के साथ अखिलेश, रेशू ने कैसे फांसी लगाई होगी। यहां तक सब कुछ खत्म हो गया। छोटे-छोटे बच्चों की क्या खता थी, जो उन्हें भी इस तरह जान देनी पड़ गई। वहीं व्यापारियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि उसके गैंग में और कौन लोग शामिल हैं व धमकी देने आने वालों में कौन था, यह पुलिस अभी तक नहीं पता कर पाई है।

इस पर कोतवाली पुलिस को कड़े शब्दों में पूछा कि आखिर कहां तक तुम्हारी विवेचना पहुंची और इसमें जो भी संलिप्त हैं, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने एसपी को वहीं बुलाकर उनसे भी बात की और सूदखोरों पर एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए।

पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा
बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा अस्पतल निवासी डॉ. अशोक गुप्ता ने प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में एसपी का परिवार की सुरक्षा का मांग पत्र सौंपा। पीड़ित ने कहा कि सूदखोर अविनाश वाजपेयी की प्रताड़ना से तंग आकर सात जून को उनका बेटा अखिलेश और उसका पूरा परिवार फंदे पर लटक गया। उन्होंने कहा कि अविनाश वाजपेयी और उनका सूदखोर गैंग बहुत ही शातिर व अपराधी किस्म के लोग हैं। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। आशंका जाहिर की कि यह लोग किसी भी समय उन्हें व उनके परिवार के ऊपर हमला कर सकते हैं। लिहाजा उन्हें व परिवार को सुरक्षा को प्रदान की जाए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज