बरेली: भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल- विनोद
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कोरोना महामारी में सरकार की नाकामी से बड़ी संख्या में लोगों की जान गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल में चुनाव लड़ाते रहे, उनका शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं। केंद्र …
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कोरोना महामारी में सरकार की नाकामी से बड़ी संख्या में लोगों की जान गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल में चुनाव लड़ाते रहे, उनका शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं।
केंद्र व प्रदेश सरकार जनता को नहीं सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। वह रविवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों से बात कर रहे थे। इससे पूर्व उनके आगमन के अवसर पर सपा के पूर्व पार्षद प्रत्याशी धीरेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में बसपा छोड़कर आए कुलदीप श्रीवास्तव ने तमाम साथियों के साथ पार्टी कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव और गौरव श्रीवास्तव नन्दवंशी के घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। राजेंद्र पाठक, नत्थूलाल श्रीवास्तव, नवल किशोर, प्रमोद भास्कर, सुमित पाठक, विनोद श्रीवास्तव, विकास, शिवम मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, विक्की, उमेश, प्रकाश सिंह आदि ने सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला महासचिव सतेन्द्र यादव, गौरव सक्सेना, नरेश पाल, रविन्द्र यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, बृजेश श्रीवास्तव, सतेंद्र श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, जितेंद्र , अशफाक गाज़ी, कलीमुद्दीन, डॉ शाहजेब, रेहाना बी, दीप्ति पांडे, अहमद खान टीटू , फहीम हैदर, संतोष दिवाकर, विक्रांत पाल, आशु सक्सेना, आदेश आदि मौजूद रहे।
सपा का सेवा, स्वच्छता जन जागरूकता पखवाड़ा शुरू
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्ववान पर सेवा में सपा अभियान के तहत सेवा स्वच्छता जन जागरूकता पखवाड़ा रविवार से शुरू हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया।
पहले दिन युवा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस के मंदिर, मस्जिद एवं सार्वजनिक स्थल पर सैनेटाइजेशन कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बिना मास्क घर से निकले लोगों को मास्क भी बांटे। सपा के महानगर प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ समयुन खान, कलीमुद्दीन, अतुल पाराशरी, हरजीत सिंह अरविंदर सिंह आदि की भागीदारी रही। सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी समाजवादी सेवाभाव से निरंतर जनहित के कार्य में लगे रहेंगे।
