बरेली: बाघिन के साथ कैमरा-कैमरा खेल रहा वन विभाग
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली, अमृत विचार। रबड़ फैक्ट्री के जंगल मे चहलकदमी कर रही बाघिन को पकड़ने का ऑपरेशन बारिश के कारण बाधित होता नजर आ रहा है। बारिश से बचने के लिए बाघिन के मंदिर में घुसने का टीम ने दावा किया था। टीम को मंदिर में जाते और आते हुए पगचिन्ह मिले थे। रविवार रात …
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली, अमृत विचार। रबड़ फैक्ट्री के जंगल मे चहलकदमी कर रही बाघिन को पकड़ने का ऑपरेशन बारिश के कारण बाधित होता नजर आ रहा है। बारिश से बचने के लिए बाघिन के मंदिर में घुसने का टीम ने दावा किया था। टीम को मंदिर में जाते और आते हुए पगचिन्ह मिले थे।
रविवार रात भी बाघिन वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरों में कैद हो गई। ऐसा लगता है कि बाघिन के साथ वन विभाग केवल ऑख मिचौली का खेल रहा है। बता दें कि पिछले डेढ़ साल तो वन विभाग बाघिन की सटीक लोकेशन नहीं मिलने का रोना रो रहा था। अब जब पिछले एक सप्ताह से उसकी सटीक लोकेशन मंदिर के पास मिल रही है तो धुरंधर विशेषज्ञों की टीम उसे ट्रैंक्यूलाइज करना तो दूर ठीक से घेराबंदी तक नहीं कर पाई है।
वन विभाग के दावों में जरा भी दम होता तो शनिवार को जब बाघिन मंदिर में गई थी तो आसानी से उसे ट्रेंक्यूलाइज कर लिया जाता। उधर डीएफओ भरत लाल ने बताया कि बाघिन को पकड़ने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बारिश से अभियान प्रभावित हुआ है। बुधवार तक बड़ा अभियान चलाकर बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज करने की कोशिश की जाएगी।
