हल्द्वानी: इंदिरा के नाम पर होगा बड़ी परियोजना का नामकरण- सीएम
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश की किसी बड़ी परियोजना का नामकरण डॉ. इंदिरा हृदयेश के नाम से होगा। सुबह अंतिम दर्शनों के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा इंदिरा हृदयेश का व्यक्तित्व जैस आज तक कोई नहीं हुआ। वह हमेशा उत्तराखंड और यहां …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश की किसी बड़ी परियोजना का नामकरण डॉ. इंदिरा हृदयेश के नाम से होगा। सुबह अंतिम दर्शनों के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा इंदिरा हृदयेश का व्यक्तित्व जैस आज तक कोई नहीं हुआ।
वह हमेशा उत्तराखंड और यहां के लोगों के विकास के लिए लड़ती थीं। वह दलगत राजनीति से उठकर विकास की बात करती थी। उनका हौसला सदैव बुलंद था, वह मुझे छोटा भाई मानती थीं। आज मैंने अपनी राजनीतिक दीदी को खो दिया। पिछले एक माह में कोविड-19 प्रबंधन को लेकर 10 से 12 बार बात हुई थी। वह सदैव प्रदेश हित की बात करती थीं। राज्य सरकार ने किसी एक परियोजना का नामकरण उनके नाम पर करेगी। इंदिरा दीदी के विकास के जो प्रोजेक्ट अधूरे हैं उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।
