हल्द्वानी: फेसबुक पर एड देखकर साइबर ठग के जाल में फंसे रिटायर्ड बैंक अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी से हजारों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार विवेकानन्द इन्क्लेव मल्ली बमौरी निवासी बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी मोहन अधिकारी ने बीते दिनों फेसबुक में एक सेनिटाइजर कंपनी की का विज्ञापन देखा। इस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी से हजारों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार विवेकानन्द इन्क्लेव मल्ली बमौरी निवासी बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी मोहन अधिकारी ने बीते दिनों फेसबुक में एक सेनिटाइजर कंपनी की का विज्ञापन देखा।

इस पर उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क साधा तो फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि वह हरियाणा में सेनिटाइजर की फैक्ट्री संचालित करता है और डीलरों की तैनाती कर रहा है। लिहाजा वह हल्द्वानी की डीलरशिप ले सकते हैं। इस पर मोहन अधिकारी फोन करने वाले के झांसे में आ गए और डीलरशिप के लिए हामी भर दी। इस पर मोहन ने दो लाख का सेनिटाइजर भेजने की डिमांड रखी।

इसके एवज में कंपनी संचालक ने उसके बैंक खाते में कुछ रकम जमा कराने को कहा। उसके द्वारा बताई गई रकम जमा करने के बाद मोहन अधिकारी से और पैसों की डिमांड की गई। इस तरह अलग-अलग किश्तों में मोहन अधिकारी ने 50 हजार की रकम फोन करने वाले शख्स के बैंक खाते में जमा कर दिए, लेकिन मोहन ‌अधिकारी को सेनिटाइजर की डिलीवरी नहीं दी गई। कंपनी संचालक उनसे और पैसों की डिमांड करने लगा। मोहन अधिकारी के अनुसार अब न तो कंपनी संचालक सेनिटाइजर ही भेज रहा है और न ही रकम ही वापस लौटा रहा है। इस पर मोहन अधिकारी ने पुलिस की शरण में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

संबंधित समाचार