कन्नौज: ग्राहक बनकर पहुंचा युवक और फिर कुछ हुआ ऐसा… ज्वेलर के उड़ गए होश
कन्नौज, अमृत विचार। ठठिया थाना क्षेत्र में ज्वेलर की दुकान बाइक सवार युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। सोने का हार बेचने के नाम पर जेवर और नकदी समेत दो लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने सोने का हार की जांच की तो नकली निकला। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी …
कन्नौज, अमृत विचार। ठठिया थाना क्षेत्र में ज्वेलर की दुकान बाइक सवार युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। सोने का हार बेचने के नाम पर जेवर और नकदी समेत दो लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने सोने का हार की जांच की तो नकली निकला। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
मानीमऊ निवासी ममतेश सोनी की ठठिया बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे उनकी दुकान पर एक बाइक सवार युवक आया और अपना सोने का हार बेचने की बात कही। दुकानदार से उसने 70 हजार नकद ले लिए। इसके बाद आठ जोड़ी तौड़िया, चार सोने की अंगूठी अपनी पत्नी को दिखाने के बहाने ले गया। काफी देर वापस न आने पर उसको शक हुआ। इसी बीच उसका ममतेश सोनी का बेटा सत्यम दुकान पर पहुंचा। जब सोने के हार की जांच की तो वह नकली निकला। दुकानदार ने बताया कि करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, टप्पेवाजी की खबर बाजार में फैलते ही भीड़ जमा हो गई।मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
