हरदोई: तेज रफ्तार कार बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
हरदोई, अमृत विचार। तेज गति में आ रही कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कराई जा रही है। थाना सुरसा थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर पचकोहरा तिराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार …
हरदोई, अमृत विचार। तेज गति में आ रही कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कराई जा रही है।
थाना सुरसा थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर पचकोहरा तिराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक लखनऊ का निवासी बताया जा रहा है। वह हरदोई से बाइक पर लखनऊ वापस जा रहा था तभी पचकोहरा तिराहे के पास हादसा हो गया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
