कश्मीर घाटी पहुंचे अक्षय कुमार का दिखा ये अंदाज, नीरू गांव में स्कूल के निर्माण को दिए एक करोड़ रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने गुरुवार को उत्तरी कश्मीर जिले बांदीपुरा में नियंत्रण रेखा के निकट तुलेल घाटी में सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों से मुलाकात की। Spent a memorable day with the @BSF_India bravehearts guarding the borders today. Coming here is always a humbling experience… meeting the real heroes ♥️ My heart …

श्रीनगर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने गुरुवार को उत्तरी कश्मीर जिले बांदीपुरा में नियंत्रण रेखा के निकट तुलेल घाटी में सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों से मुलाकात की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अक्षय कुमार गुरेज में तुलेल घाटी के नीरू गांव पहुंचे, यह इलाका पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तीन तरफ से घिरा हुआ है।

कश्मीर घाटी पहुंचे अक्षय कुमार, LOC के पास एक स्कूल के लिए दिए 1 करोड़ रुपए  - akshay-kumar-donates-1-crore-for-construction-of-school - Nari Punjab  Kesari

अक्षय कुमार ने नीरू गांव में स्कूल भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने नीरू गांव में सेना और बीएसएफ के जवानों से बातचीत की। साथ ही वहां तैनात बीएसएफ यूनिट द्वारा आयोजित एक समारोह में स्थानीय लोगों के साथ डांस भी किया।

जवानों से मिलने कश्मीर पहुंचे अक्षय कुमार, फौजियों के साथ किया भांगड़ा

अधिकारी ने कहा, “ अक्षय कुमार गुरुवार को अग्रिम इलाके में गये थे।” अधिकारी ने हालांकि अक्षय कुमार के दौरे के बारे में और विवरण देने से मना कर दिया।

संबंधित समाचार