देहरादून: छह आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार।  शासन की ओर से छह आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।आईएएस आशीष चैहान से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का जिम्मा हटा आईएएस अभिषेक रोहेला को कमान सौंपी गयी है। वह अभी तक प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के पद …

देहरादून, अमृत विचार।  शासन की ओर से छह आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।आईएएस आशीष चैहान से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का जिम्मा हटा आईएएस अभिषेक रोहेला को कमान सौंपी गयी है। वह अभी तक प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के पद पर तैनात थे।

आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल पद पर थे अब उन्हें निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आईएएस वरुण चैधरी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून के पद से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया।

आईएएस संदीप तिवारी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। आईएएस अंशुल सिंह से डिप्टी कलेक्टर उधमसिंह नगर डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर के पद पर की गई तैनाती हस्तांतरण को भी निरस्त किया गया है। पीसीएस ललित मोहन रयाल से आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया। जबकि पीसीएस हंसादत्त पांडे से मुख्य विकास अधिकारी चमोली का पदभार हटकाकर उनको आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर की जिम्मदेरारी सौंपी गयी है।

संबंधित समाचार