हल्द्वानी: एसटीएच में कोविड संक्रमित बच्चों के उपचार का प्रशिक्षण जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में कोविड संक्रमित बच्चों के उपचार का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें विभिन्न सरकारी अस्पतालों से आए डॉक्टर और स्टॉफ नर्सेज शामिल हैं। एसटीएच की बाल रोग विभाग की एसोशिएट प्रोफेसर डा. रितु रखोलिया ने बताया कि बाल रोग विभाग कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों के बाल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में कोविड संक्रमित बच्चों के उपचार का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें विभिन्न सरकारी अस्पतालों से आए डॉक्टर और स्टॉफ नर्सेज शामिल हैं।

एसटीएच की बाल रोग विभाग की एसोशिएट प्रोफेसर डा. रितु रखोलिया ने बताया कि बाल रोग विभाग कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों के बाल रोग विशेषज्ञों को 14 जून से प्रशिक्षण दे रहा है। इसमें अभी तक तीन डॉक्टर रुद्रपुर और एक काशीपुर के अस्पताल से हैं। डाक्टरों को कोविड के गंभीर बच्चों के उपचार के अलावा वेन्टीलेटर, वाई पेप, हाईफलो नोजल केन्यूला सी-पंप व अन्य उपकरण का संचालन सीखाया जा रहा है।

बताया कि इसके साथ ही नवजात शिशुओं को कोविड हो जाने पर दी जाने वाली दवाओं और उपचार के दौरान आक्सीजन की मात्रा का निर्धारण आदि से संबधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुमाऊं क्षेत्र के राजकीय अस्पतालों में कार्यरत ऐसी स्टाफ नर्सेज जो बाल रोग विभाग व एनआईसीयू में कार्यरत हैं, उनको भी 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही स्टाफ नर्सेज को भी आईसीयू और एनआईसीयू में भी ले जा कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

फिलहाल राजकीय महिला अस्पताल हल्द्वानी से आईं नर्सेज के दूसरा बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। एमएस डा. अरूण जोशी चिकित्सा ने बताया कि प्रशिक्षण का कोविड बच्चो के उपचार में काफी लाभ मिलेगा। बताया कि प्रशिक्षण 2 माह तक चलेगा। प्रशिक्षण में बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डा. नूतन सिंह, डा. प्रमोद प्रजापति, डा. रूचि, डा. गुरप्रीत, डा. स्वाति, डा. श्रद्वा शामिल हैं।

संबंधित समाचार