बरेली: प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रा को पेंटिंग बनाने पर दिया धन्यवाद
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली कॉलेज की छात्रा को श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के पूजन पर बनाई गई पेंटिंग पर धन्यवाद भेजा है। 16 मई को भेजा गया पत्र अब छात्रा अंशिका को प्राप्त हुआ है। एमए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशिका ने बताया कि उन्होंने अगस्त माह में श्रीराम जन्मभूमि पूजन से …
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली कॉलेज की छात्रा को श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के पूजन पर बनाई गई पेंटिंग पर धन्यवाद भेजा है। 16 मई को भेजा गया पत्र अब छात्रा अंशिका को प्राप्त हुआ है।
एमए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशिका ने बताया कि उन्होंने अगस्त माह में श्रीराम जन्मभूमि पूजन से पहले कल्पना करके एक पेंटिंग बनायी थी। इस पेंटिंग में उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को पूजन करते दिखाया था। उन्होंने इस पेंटिंग को पोस्ट किया था।
