पहाड़ के लिए अच्छी खबर, अब मिल्क एटीएम से मिलेगा दूध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। दुग्ध संघ अल्मोड़ा की एक और मिल्क एटीएम वैन का शुभारंभ बाल विकास और डेयरी मंत्री रेखा आर्या ने किया। यह मिल्क एटीएम रोजाना सोमेश्वर क्षेत्र में दूध और अन्य उत्पादों की आपूर्ति करेगी। जिससे संघ के दुग्ध उत्पाद आसानी से लोगों को मुहैया हो सकेंगे। बाल विकास और डेयरी मंत्री रेखा …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। दुग्ध संघ अल्मोड़ा की एक और मिल्क एटीएम वैन का शुभारंभ बाल विकास और डेयरी मंत्री रेखा आर्या ने किया। यह मिल्क एटीएम रोजाना सोमेश्वर क्षेत्र में दूध और अन्य उत्पादों की आपूर्ति करेगी। जिससे संघ के दुग्ध उत्पाद आसानी से लोगों को मुहैया हो सकेंगे।

बाल विकास और डेयरी मंत्री रेखा आर्या ने दुग्ध संघ अल्मोड़ा के निरीक्षण के बाद इस एटीएम वैन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही दुग्ध संघ कार्यालय के आधुनिकीकरण के लिए पूरे-पूरे प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दुग्ध संघ की मशीनरी का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को चायखान में बनने वाले अवशीतक केंद्र की स्थापना के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और यूसीडीएफ के उपाध्यक्ष दीप डांगी ने भी मंत्री रेखा आर्या को दुग्ध संघ की विभिन्न जरूरतों और समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में नीमा बिष्ट, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, महेंद्र सिंह, ललित तिवारी, सुनील अधिकारी, अनुराग शर्मा, अरुण नगरकोटी, पूरन सिंह, नवीन पंत, शंकर बोरा, नरेश शर्मा, राजेंद्र कांडपाल, डॉ. कीर्ति, राजेंद्र कांडपाल, गीता राठौर समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार