हल्द्वानी: 21 जून को खुलेंगे राज्य के सभी डिग्री कॉलेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल के कारण प्रदेश के सभी कॉलेज और डिग्री कॉलेज फिलहाल बंद है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पहले ही ग्रीष्म कालीन अवकाश भी घोषित कर दिया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के दरों में गिरावट को देखते हुए सरकार ने 21 जून से डिग्री कॉलेज खोलने का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल के कारण प्रदेश के सभी कॉलेज और डिग्री कॉलेज फिलहाल बंद है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पहले ही ग्रीष्म कालीन अवकाश भी घोषित कर दिया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के दरों में गिरावट को देखते हुए सरकार ने 21 जून से डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने बैठक कर यह निर्णय लिया। इसमें 21 जून से राज्य के सभी विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज खोलने की बात कही। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि विवि में छात्रों का प्रवेश फिलहाल नहीं किया जाएगा, और इसको लेकर जल्द ही नई एसओपी जारी की जाएगी।

संबंधित समाचार